लखनऊ ADCP ऑफिस के पीछे, युवक की मिली लाश

हत्या कर गोमती नदी में फेंकने की आशंका, युवक के शरीर पर चोट के कई निशान

लखनऊ। ADCP ऑफिस के पीछे एक युवक की लाश मिली है। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पहचान की कोशिश की जा रही है। घटना गौतम पल्ली थाना क्षेत्र में गोमती नदी के किनारे की है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो आधार कार्ड मिला। जिससे मृतक की पहचान शाहबाद हरदोई के रहने वाले प्रिंस कुमार पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया।

मृतक के चाचा शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रिंस लखनऊ के मुंशी पुलिया के पास किराए के कमरे में रहता था। लखनऊ में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो चुके। पुलिस ने शव को पोस्टरमार्टम के लिए
मार्चरी में रखवा दिया है। माना जा रहा है कि किसी ने युवक की हत्या करके गोमती नदी के किनारे फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button